चिट्ठाकारी

February 3, 2008

चिट्ठेकारी : सम्मोहक आत्ममुग्धता की जनक

चिट्ठेकारी के दस साल पूरे होने पर काफ़ी कुछ लिखा जा रहा है । करीब सात करोड़ चिट्ठों के अस्तित्व में होने का मौजूदा अनुमान है और उन पर करीब पन्द्रह लाख प्रविष्टियाँ हर रोज़ डाली जाती है । दस साल पहले न्यू यॉर्कवासी डेव वाइनरने पहली प्रविष्टि में उन वेब साइटों का जिक्र किया था जिन पर उस दिन वह गया था ।ब्लॉग शब्द करीब दो साल बाद आया लेकिन वाइनरकी प्रविष्टी को चिट्ठाकारी की पैदाइश की तारीख मानते हुए दुनिया में कई जगह पिछले हफ़्ते चिट्ठेकारों ने दस साल पूरे होने के आयोजन किए ।

    चिट्ठेकारी का शौक ब्लॉगर.कॉम के १९९९ स्थापना के बाद बढ़ने लगा । टेक्नोरैटी के प्रमुख डेव सर्फ़ी के अनुसार दुनिया भर में रोजाना करीब १२०,००० नए चिट्ठे बन रहे हैं, अर्थात हर पल १.४ चिट्ठे । टेक्नोरैटी के आँकड़ों के अनुसार दो तिहाई प्रविष्टियाँ जापानी और अंग्रेजी में होती हैं । ज्यादातर चिट्ठों पर आने वालों का समूह बहुत छोटा होता है परन्तु कुछ वाकये ऐसे भी हुए हैं जब चिठों की प्रविष्टियाँ अन्तर्राष्ट्रीय सुर्खियों में रहीं हैं।इरान और चीन जैसे मुल्कों में प्रतिपक्ष और बदलाव की आवाजें भी इनके द्वारा मुखरित हुई हैं ।
    चिट्ठेकारी का चिन्ताजनक पक्ष प्रस्तुत करते हैं एन्ड्र्यू कीन जैसे शक्स । डॉट कॉम से जुड़े रहे एन्ड्र्यू की किताब Cult of the Amateur : How Today’s Internet is Killing Our Culture आगामी जून माह में छप कर आयेगी ।उनके अनुसार, ‘चिट्ठेकारी का सम्मोहन लोगों में यकीन पैदा कर देता है कि उनके पास बताने के लिए काफ़ी कुछ है जो रुचिपूर्ण भी है , दरअसल ऐसा होता नहीं है ।लोग खुद से खुद के बारे में बतियाते-बतियाते आत्ममुग्धता के शिकार हो रहे हैं ।’

[ गार्जियान अखबार में बॉबी जॉनसन के आलेख पर आधारित ]

 मूल आलेख : http://samatavadi.wordpress.com/2007/04/09/blogsnarcissism/

18 Responses to “चिट्ठेकारी सम्मोहक आत्ममुग्धता की जनक”

  1. edit this on April 9, 2007 at 10:39 pm1 प्रमोद सिंह

    maharaj, guardian wala link saath mein rakh dete…?

  2. edit this on April 9, 2007 at 10:56 pm2 समीर लाल

    अच्छी जानकारी लाये हैं. आजकल तो यही चर्चा में है .धन्यवाद. )

  3. edit this on April 9, 2007 at 11:56 pm3 gyandutt

    वाकई; यह आत्म मुग्धता बडा़ छलावा है. हिन्दी के ब्लॉगरों में कुछ ज्यादा ही है शायद!

  4. edit this on April 10, 2007 at 2:23 am4 ghughutibasuti

    इतनी जानकारी देने के लिये धन्यवाद ।
    घुघूती बासूती

  5. edit this on April 10, 2007 at 8:00 am5 afloo

    प्रमोद सिंह जैसे पाठक बन्धुओं के लिए जो पुछल्ला शब्दों के सहारे भी मूल आलेख तक पहुँचने में कठिनाई महसूस रहे हैं : गार्जियन पर खटका मारें ।

  6. edit this on April 10, 2007 at 9:50 am6 संजय बेंगाणी

    आत्ममुग्धता?
    हाँ सही कहा. सचमुच हम इसके शिकार है.
    ब्लोग का एक फायदा, आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के रूप में सामने आ रहा है.

  7. edit this on April 10, 2007 at 11:14 am7 SHUAIB

    ज़बर्दस्त जानकारी के लिए शुक्रिया आपका – राजनीतिक पर लिखते लिखते अब जानकारीयां भी देने लगे – लगे रहिए )

  8. edit this on April 10, 2007 at 11:57 am8 प्रियंकर

    एन्ड्र्यू कीन की टिप्पणी में सच्चाई का अक्स है . आत्ममुग्धता का गुब्बारा फूलता दिख रहा है .

  9. edit this on April 10, 2007 at 2:05 pm9 सृजन शिल्पी

    ‘चिट्ठेकारी का सम्मोहन लोगों में यकीन पैदा कर देता है कि उनके पास बताने के लिए काफ़ी कुछ है जो रुचिपूर्ण भी है , दरअसल ऐसा होता नहीं है ।लोग खुद से खुद के बारे में बतियाते-बतियाते आत्ममुग्धता के शिकार हो रहे हैं ।’

    उपर्युक्त उद्धरण के बरअक्स निम्नलिखित उद्धरण को भी यदि ध्यान में रखें तो सटीक जवाब मिल जाएगा:

    “If they’re not sticking to standards, it’ll be noticed by readers and other webloggers, who will take the author to task for the impropriety. The community acts as the editors.”

    आशय यह कि चिट्ठा लिखने वाला आत्म-मुग्धता का शिकार होकर फुलकर चाहे जितना गुब्बारा बन ले, लेकिन जब सजग पाठकों की टिप्पणियों की सूइयां उसे चुभनी शुरू होती हैं तो उसे पिचककर अपनी औकात में आना ही पड़ता है। पाठकों की टिप्पणियां चिट्ठाकारों के लिए संपादकीय अंकुश का काम करती हैं।

    हिन्दी चिट्ठाकारी में भी इसे घटित होते देखा गया है। चिट्ठाकार जब फुलकर गुब्बारे बनने लगते हैं तो टिप्पणियों की सूइयां ही उन्हें औकात में रहने के लिए मजबूर करती हैं।

  10. edit this on April 10, 2007 at 4:42 pm10 कमल शर्मा

    आपने बिल्‍कुल सही जानकारी दी। चिठ्ठेकार आत्‍ममुग्‍धता के शिकार होते हैं और कई लोग तो जबरिया अपनी रिपोर्ट पढ़वाकर अपनी पीठ भी ठुकवाते हैं। लेकिन मेरा ऐसा मानना है कि यह माध्‍यम ऐसा है जिसका सदुपयोग किया जाए तो लोग एक दूसरे के निकट आने के साथ सभ्‍यता, संस्‍कृति, समाज, खानपान, रहन सहन, दिक्‍कतों, सुविधाओं से परिचित हो सकते हैं। इस माध्‍यम से एक दूसरे को बेहतर जानकारियां दी जा सकती है और कई मुद्दे इस तरह उठ सकते हैं कि उन पर सरकारों और संगठनों को विचार करना पड़ सकता है। हम अपने ब्‍लॉग पर लिखी बातों को सांसदों और विधायकों एवं नौकरशाहों तक आसानी से पहुंचा सकते हैं जिनसे हो सकता है समाज या समस्‍याग्रस्‍त लोगों का भला भी हो जाए। आत्‍ममुग्‍ध या खुद की प्रशंसा से बेहतर है हम एक नए और सुशिक्षित समाज के निर्माण के लिए ब्‍लॉगों का इस्‍तेमाल करें।

  11. edit this on April 10, 2007 at 4:45 pm11 Nitin Bagla

    अगर कोई चीज आपमें इतना यकीन पैदा कर दे कि आप अपनी बात एक बडे मंच पर लाने को तैयार हो जायें….तो चीज में दम है भाई।
    कीन इसे आत्ममुगधता कह रहे हैं…कोई इसे आत्मविश्वास भी कह सकता है…अपना अपना नजरिया है।

  12. ज्यादा कूछ कहने की बजाय यही कहना चाहूंगा कि मैं भी कमल शर्मा जी से सहमत हूँ।

  13. edit this on April 10, 2007 at 5:04 pm13 PRAMENDRA PRATAP SINGH

    सही विचार रखें है, आज के दौर मे यह देखने को मिल रहा है। ब्‍लागिंग को लोगों ने अपने जंग का अड्डा बना दिया है। कुछ बन्‍धु ऐसे भी है जिन्‍हे लगता है तो कि हिन्‍दी ब्‍लाग कोई बड़ा मंच नही है किन्‍तु वे इसका मोह छोड नही पाते है।

    शायद यही दर्शाता है …………….

  14. edit this on April 10, 2007 at 10:04 pm14 उन्मुक्त

    सच ही है, ‘लोग खुद से खुद के बारे में बतियाते-बतियाते आत्ममुग्धता के शिकार हो रहे हैं’

  15. edit this on April 10, 2007 at 11:11 pm15 Rajesh Roshan

    Kuch Logo ne apna samooh bana liya aur wahi 4-5 log ek dusre ke post ko padhte hain aur usme comment bhi karte hain. Aur phir kush hona lajimi hai. itne post, itne comments, itni hits. Ye to wahi baat ho gai ” Main tujhe Mir kahoo tu mujhe Galib”. ) :)

    Isse upar uthakar kuch constructive likhne ke baare mein soche to behtar hoga.

  16. […] अफलातूनजी ने बहुत मेहनत करी हमें अपनी पोस्ट को पढ़वाने के […]

  17. edit this on April 14, 2007 at 5:16 pm17 अनूप शुक्ला

    लेख पढ़ लिया था। आत्ममुग्धता कम आत्मविश्वास वाली बात ज्यादा सही लगती है।

  18. edit this on April 16, 2007 at 1:10 pm18 Mohinder Kumar

    अच्छी जानकारी मिली आप यह लेख पढ कर…

Blog at WordPress.com.